बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
28-Aug-2023 03:02 PM
By RANJAN
SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन बचा है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रही है। जहां किराए के मकान में रह रहे एक युवक की मौत का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के कोचस में किराए के मकान लेकर रह रहे एक छात्र की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक विमलेश कुमार उर्फ विक्की 19 साल का था तथा बक्सर जिला के धनसोई थाना क्षेत्र के पाना गांव का निवासी था। वह मनोज कुमार सिंह का पुत्र था तथा कोचस में डेरा लेकर पढ़ाई करता था।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के चाचा सुशील कुमार ने बताया कि साथ में ही रहने वाला एक छात्र से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। जिसके बाद उस छात्र ने उसे धमकी दी थी। परिजन ने आशंका व्यक्त किया हैं कि उस लड़के ने विक्की की हत्या कर दी है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया गया है।