मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
08-Mar-2022 02:36 PM
DESK: बिहार में पूर्ण शराबबंदी का अध्ययन करने के लिए राजस्थान से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के दौरान राजस्थान से आई टीम ने बिहार में जारी शराबबंदी के संबंध में बातचीत की। बिहार सरकार के इस फैसले की टीम ने तारीफ की।
शराबबंदी के फैसले से राजस्थान की टीम काफी प्रभावित दिखी। वे इसकी रिपोर्ट राजस्थान के मुख्यमंत्री को सौंपेगी। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि बिहार में जो शराबबंदी है उसे राजस्थान में भी लागू किया जा सकता है। राजस्थान से आई चार सदस्यीय टीम को लीड पूजा छावड़ा कर रही थी।
पूजा छावड़ा ने कहा कि पूरे देश में शराबबंदी को लागू होनी चाहिए। देश के युवा नशे के प्रति आकर्षित हो रहे है इन युवाओं को रोकना होगा उन्हें नशे की गिरफ्त से निकालना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर टीम के सदस्यों ने यह जानने की कोशिश की है कि जब बिहार में शराबबंदी लागू किया गया था तब क्या-क्या दिक्कतें आई थी और अभी क्या स्थितियां है।
शराबबंदी को लेकर एक-एक बातों पर उनकी चर्चा हुई। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि राजस्थान में भी शराबबंदी लागू की जा सकती है। हालांकि पूजा छावड़ा पूरे देश में शराबबंदी लागू करने की बात कह रही हैं।