ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार की तनुश्री को मिस इंडिया 2023 में मिली जगह, टॉप 30 में...

बिहार की तनुश्री को मिस इंडिया 2023 में मिली जगह, टॉप 30 में शामिल हुई पटना की बेटी

18-Feb-2023 08:49 AM

By First Bihar

PATNA: फेमिना मिस इंडिया ने शुक्रवार को अपने टॉप 30 कंटेस्टेंट के नामों की घोषणा कर दी. जिसमें बिहार के तरफ से पटना की तनुश्री रिप्रेजेंट करेगी. टॉप 30 में तनुश्री ने अपनी जगह बना ली है. देश के कई राज्यों से आई कंटेस्टेंट से ग्रैंड फिनाले में अब तनुश्री मिस इंडिया 2023 के ताज के लिए मुकाबला करेंगी. 


मिस इंडिया में जगह कैसे बनाई उन्होंने इस पर बताया कि मिस इंडिया में फॉर्म भरने के लिए जगह के अनुसार तीन क्राइटेरिया है. सबसे पहले जिस जगह आपका जन्म हुआ, फिर आपके माता-पिता का जहां जन्म हुआ है और तीसरा वर्तमान में जहां आप रहते हैं. तनुश्री ने बताया कि उन्होंने बिहार से फॉर्म नहीं भर भाई थी. इसलिए दिल्ली से उन्होंने अप्लाई किया, लेकिन अंत में उनका सिलेक्शन बिहार के लिए ही हुआ. 


आपको बता दें कि तनुश्री का जन्म पटना में हुआ है. उनका पूरा परिवार पटना के दानापुर में रहता है. वो दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना से अपनी पढ़ाई की. जिसके बाद फैशन डिजाइनिंग के लिए वो दिल्ली चली गई. ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद 2020 में तनुश्री ने मॉडलिंग शुरू कर दी. जिसमें उन्होंने काफी बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर काम किया. फोटो शूट और साथ ही रैंप वॉक भी किया है. 


आपको बता दें 2015 में तनुश्री मिस बिहार की फर्स्ट रनर अप रही थी. इसके बाद 2017 में उन्होंने मिस इंडिया के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन तब बिहार से टॉप 3 तक ही वो जगह बना पाईं. इसके बाद उन्होंने 2020 में भी मिस इंडिया के लिए अप्लाई किया था और बिहार से टॉप 5 में रहीं. उन्होंने इस साल एक बार फिर से मिस इंडिया 2023 में अप्लाई किया और टॉप 30 में शामिल हुई.