ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / बिहार की सभी 40 सीटों का अपडेट एक साथ, जानिए शुरूआती रुझानों में...

बिहार की सभी 40 सीटों का अपडेट एक साथ, जानिए शुरूआती रुझानों में कौन कहां से चल रहा आगे

04-Jun-2024 10:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। राज्य की सभी 40 सीटों के लिए विभिन्न जिलों में 35 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 31 सीटों पर बढ़त बनाई है, महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है। बिहार में एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी आर), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में शामिल लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले से मुकाबला है। ऐसे में शुरूआती रुझानों की बात करें तो 40 सीटों में से NDA के पास 34 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राजद 6 सीटों पर आगे चल रही है। 


खबर लिखे जाने तक वाल्मिकीनगर से जेडीयू के सुनील कुमार करीब एक हजार वोट से आगे हैं। शिवहर से जेडीयू की लवली आनंद करीब 8 हजार वोट से आगे हैं। सीतामढी से जेडीयू के देवेशचंद्र ठाकुर करीब दो हजार वोट से आगे हैं। सुपौल से जेडीयू के दिलेश्वर कामत करीब 25 हजार वोट से आगे हैं। किशनगंज से जेडीयू के मुजाहिद आलम करीब 9 हजार वोट से आगे हैं। पूर्णिया से जेडीयू के संतोष कुमार करीब एक हजार वोट से आगे हैं। मधेपुरा से जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव करीब 25 हजार वोट से आगे हैं। गोपालगंज से जेडीयू के आलोक सुमन करीब 10 हजार वोट से आगे हैं। इसी तरह भागलपुर से जेडीयू के अजय मंडल करीब 3 हजार वोट से आगे हैं। बांका से जेडीयू के गिरधारी यादव करीब 5 हजार वोट से आगे हैं।


उसी तरह पश्चिम चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल करीब 25 हजार वोट से आगे हैं। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के राधामोहन सिंह करीब 5 हजार वोट से आगे हैं। अररिया से बीजेपी के प्रदीप सिंह करीब 4 हजार वोट से आगे हैं। दरभंगा से बीजेपी के गोपालजी ठाकुर करीब 30 हजार वोट से आगे हैं। मुजफ्फरपुर से राज्यभूषण चौधरी करीब 30 हजार वोट से आगे हैं। महाराजगंज से बीजेपी के जनार्दन सिग्रीवाल करीब 15 हजार वोट से आगे हैं। पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद करीब 30 हजार वोट से आगे हैं। बक्सर से बीजेपी के मिथलेश तिवारी करीब 11 सौ वोट से आगे  है ।नवादा से बीजेपी के विवेक ठाकुर करीब 10 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।


उधर, हम यदि लोजपा (रामविलास ) के कैंडिडेट पर नजर जमाएं तो वैशाली से एलजेपी की वीणा देवी करीब 4 हजार वोट से आगे हैं। हाजीपुर से एलजेपी के चिराग पासवान 4 हजार वोट से आगे हैं। समस्तीपुर से एलजेपी की शांभवी करीब 15 हजार वोट से आगे हैं। खगड़िया से एलजेपी के राजेश वर्मा करीब 5 हजार वोट से आगे हैं। जमुई से एलजेपी के अरूण भारती करीब 8 हजार वोट से आगे हैं।