Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा
26-Jan-2024 03:31 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीतिक हालातों को लेकर सभी दल काफी एक्टिव है। इस राजनीतिक गर्माहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि- बिहार में बीजेपी कुछ करने के चक्कर में है। बीजेपी कसरत कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी।
वहीं, उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। किसी तरह का दवाब महागठबंधन में नीतीश कुमार पर नहीं बनाया जा रहा है। यह सबकुछ अफवाह फैलाई जा रही है। मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का कोई कॉल नहीं आया की नीतीश से बात कीजिए कि वह नाराज हैं। यह बेकार की बातें हैं। बिहार की सियासत में कुछ भी बड़ा नहीं होने वाला है।
इसके आगे अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ती। कांग्रेस हमेशा वसूलों और विचारधारा की राजनीति करती है। कांग्रेस में टूट की संभावना पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। हम किसी भी हालात के लिए तैयार हैं। हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। पहले भी विधायक को तोड़ने की कोशिश हुई। एक एमएलसी छोड़कर गया बाकी कोई नहीं गया।
उधर, बिहार की राजनीतिक हालात पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में 'इंडिया' गठबंधन के नेतृत्व में सरकार ह। जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं. कांग्रेस की नीतीश कुमार से बात होते रही है और वह साथ में हैं। अभी वह पूर्णिया में राहुल गांधी की तैयारी में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार पहुंच रही है। 30 को पूर्णिया में बहुत बड़ी रैली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने सीएम नीतीश समेत सभी 'इंडिया' गठबंधन के दलों को भी आमंत्रित किया है. नीतीश कुमार नहीं आएंगे ऐसा उन्होंने नहीं कहा है।