Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
02-Feb-2024 01:40 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार में नयी-नयी एनडीए सरकार में रोज नया बखेड़ा सामने आया है. नयी बनी सरकार में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को मंत्री बनाकर मलाईदार विभाग देने की तैयारी के खिलाफ जीतन राम मांझी ने खुला मोर्चा खोल दिया है. मांझी ने कहा है-मुझे दूसरे जगह से मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर था लेकिन मैं नहीं गया. उसके बाद इस सरकार में जो हो रहा है वह ठीक नहीं है.
सुमित को मंत्री क्यों बनाया
जीतन राम मांझी ने आज मीडिया से बात की. जीतन राम मांझी ने कहा कि सरकार में निर्दलीय विधायक को मंत्री बना दिया गया है. ऐसी चर्चा हो रही है कि उन्हें मनचाहा विभाग भी दिया जायेगा. ये सरासर गलत है. मैं इसका विरोध करता हूं.
हम को दो मंत्री पद मिले
जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें राजद की ओर से मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर मिला था. लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया. अब उनकी पार्टी को एनडीए सरकार में सिर्फ एक मंत्री पद दिया जा रहा है. ये सरासर गलत है. मांझी ने कहा-मैंने अमित शाह और नित्यानंद समेत बीजेपी के दूसरे नेताओं को कह दिया है कि हम को कम से कम दो मंत्री पद मिलना चाहिये.
मांझी ने कहा कि वे अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनवाना चाह रहे हैं. वे चार बार के विधायक हैं औऱ मंत्री भी रह चुके हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि अनिल कुमार के मंत्री बनने से मगध क्षेत्र में उनकी पार्टी का सामाजिक आधार मजबूत होगा.
अब तक नहीं बंटा विभाग
जीतन राम मांझी ने कहा कि 44 साल से वे राजनीति में हैं और अब तक ऐसा नहीं देखा कि मंत्रियों के शपथग्रहण के पांच दिन बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री ने तो 28 जनवरी को ही कहा था कि दो-तीन में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है. इसलिए जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करने के साथ साथ विभागों का बंटवारा होना चाहिये.
चिराग भी नाराज
उधर, खबर ये है कि सुमित सिंह को मंत्री बनाने से चिराग पासवान भी नाराज हैं. सुमित सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान का जमुई में जमकर विरोध किया था. नीतीश ने 2020 में सुमित सिंह को सिर्फ इसलिए मंत्री बनाया था कि वे चिराग पासवान को उनके संसदीय क्षेत्र जमुई में घेरें. लेकिन पर्याप्त बहुमत होने के बावजूद 2024 में भी सुमित सिंह को मंत्री बनाने से ये मैसेज साफ साफ गया है कि नीतीश कुमार चिराग पासवान को निपटाने की रणनीति से अलग नहीं हटे हैं. ऐसे में चिराग पासवान भी नाराज हैं.