ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

बिहार: सुहागरात के 10 दिन बाद दुल्हन फरार, ससुराल वालों को खाने में नशीली दवाई खिलाकर भागी

19-Oct-2021 11:22 AM

DESK : बिहार के छपरा की रहने वाली एक लड़की सुहागरात के दस दिन बाद अपने ससुराल से फरार हो गई. लड़की का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. इसी के चलते, उसने इतना बड़ा कदम उठाया और ससुराल वालों को भोजन में नशीली दवाई खिलाकर रात में घर से फरार हो गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.


घटना झुंझुनू के उदयपुरवाटी थाना इलाके की है. यहां कुछ ही दिन पहले बिहार के छपरा जिले की रहने वाली एक लड़की की शादी हुई थी. शादी के बाद लगभग एक हफ्ते तक सब ठीक रहा फिर लड़की अचानक से अपने पति और ससुराल वालों को छोड़कर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुराल वालों के खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर खुद फरार हुई थी. लेकिन अब वह लड़की पकड़ा गई है.


उदयपुरवाटी के थानाध्यक्ष मुनेशी मीणा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक जिस लड़की को पुलिस ने पकड़ा है, उसकी शादी हाल ही में वार्ड नंबर 33 के रहने वाले मुकेश के साथ हुई थी. लड़की को पकड़ने के बाद जब पुलिस उस घर में दस्तक दी तो देखा कि मुकेश के परिवार में 4 सदस्य बेहोश पड़े थे. पुलिस ने सभी को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.


थानेदार के मुताबिक पुलिस ने लड़की की तलाशी ली लेकिन उसके पास से कुछ नहीं मिला. लड़की के पास एक बैग था. उस बैग में कपड़े के अलावा और कुछ भी नहीं था. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह बिहार के छपरा जिले की रहने वाली है. लड़की ने खुलासा किया है कि उसे पैसे देकर खरीदकर शादी करके बिहार से लाया गया था.


लड़की ने पुलिस को ससुराल से भागने का कारण भी बताया. उसने पुलिस को कहा कि उसका पति शराब के नशे में उसकी पिटाई करता है. इसी बर्ताव से परेशान होकर उसने निर्णय लिया कि वह पति के साथ नहीं रहेगी. लिहाजा उसने ससुराल वालों के खाने में दवाई मिलकर खिला दी और खुद घर से मात्र क बैग लेकर फरार हो गई.


थानाधिकारी मुनेशी मीणा ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि लड़की की बात में आखिरकार कितनी सच्चाई है. कयता सचमुच उसे शादी के लिए बिहार से खरीद कर लाया गया था. तो इस मामले में खरीदने वाले और बेचने वाले रैकेट का पता लगाया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.