ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / ‘बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त’ बढ़ते अपराध पर उपेन्द्र कुशवाहा...

‘बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त’ बढ़ते अपराध पर उपेन्द्र कुशवाहा का हमला

11-Sep-2023 11:44 AM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के मंगल मूर्ति पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे एकजुट रहने की अपील की वहीं इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।


कार्यकर्ताओं सम्मेलन को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन सब चीजों से बिहार को निकालने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चुनाव लड़ी थी उस वक्त बिहार में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुईं अगर 5 सीट भी मिल गई होती तो उस समय बिहार की राजनीति उपेंद्र कुशवाहा के हाथ में होती हालांकि इससे एक चीज हुई कि जहां जहां चुनाव में हार हुई वहां वहां जेडीयू भी चारो खाने चित हुई थी। 


मंत्री मदन सहनी के यह कहने पर कि G-20 समिट कार्यक्रम समय की बर्बादी है, इसपर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम ही होता है कुछ न कुछ कहते रहना, अब इनको यह समझ नहीं आता की जी20 क्या है को भगवान ही मालिक है। देश में इतना बड़ा अंतर्राष्ट्रीय इवेंट हो रहा है यह तो गौरव की बात है। यह पूरे देशवासियों के लिए गौरव की बात है और कुछ लोग कह रहे है की यह समय की बर्बादी है फिर तो उनकी बुद्धि पर तरस आनी चाहिए।


वहीं फ्रांस में राहुल गांधी द्वारा यह कहने पर कि देश में सिख, महिला और बाकि लोग असहज महसूस कर रहे हैं, इसपर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विरोधी दल के नेता हैं देश में रह उनको इस तरक्की बात कहनी चाहिए पर उनकी यह परंपरा है कि वे जब बाहर जाते हैं तो देश की कुछ खामियों का बखान कर देते है। जो बाते उन्होंने कही हैं उसका कोई अर्थ नहीं बनता है बल्कि उनकी छवि बाहर के लोगों के बीच गिरी है। राहुल गांधी को इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए।