ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / बिहार की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे, संजय जायसवाल बोले- ईश्वर नीतीश को सद्बुद्धि...

बिहार की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे, संजय जायसवाल बोले- ईश्वर नीतीश को सद्बुद्धि दें

02-Oct-2022 01:50 PM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ बीजेपी आज पूरे राज्य में मौन धरना दे रही है। इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में बीजेपी की तरफ से मौन धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि ईश्वर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें ताकि बिहार अपराध मुक्त हो सके और लोग अमन-चैन से जी सके।


दरअसल, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बीजेपी आज पूरे बिहार में मौन धरना दे रही है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आज मौन धरना का आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान में आयोजित मौन धरना में शामिल होने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। संजय जायसवाल ने कहा है कि ईश्वर और बापू बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें ताकि वे राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर सकें।


उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था की इतनी बिगड़ गई है कि नीतीश कुमार एक तरफ इन्वेस्टर्स मीट कर रहे थे वहीं दूसरी तरह हजारों राउंड गोलियां चल रही थीं। इस मामले में बिहार की पुलिस अबतक एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में जो अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं उनसब पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए बीजेपी आज मौन धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पुलिस पहले तो शराब और बालू माफिया का काम करती थी अब पंखा चुराने का भी काम कर रही है।