ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार की एक राज्यसभा सीट पर होगा उपचुनाव, 30 मई को होगी वोटिंग

बिहार की एक राज्यसभा सीट पर होगा उपचुनाव, 30 मई को होगी वोटिंग

05-May-2022 05:27 PM

PATNA : बिहार के लिए राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग में राज्यसभा के सांसद रहे डॉ. महेंद्र प्रसाद यानी किंग महेंद्र के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।


इस सीट के लिए 30 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक 12 मई को उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 19 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। 20 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।


अगर जरूरी हुआ तो 30 मई को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना होगी 1 जून तक पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।


बता दें कि जेडीयू के राज्यसभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद का निधन 27 दिसंबर 2021 को हो गया था। इस सीट के लिए उप चुनाव हो रहा है। 2 अप्रैल 2024 तक इस सीट पर नवनिर्वाचित सदस्य का कार्यकाल रहेगा।