ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बिहार की द्रौपदी को बचाने कृष्ण नहीं आये, पति ने जुए में पत्नी...

बिहार की द्रौपदी को बचाने कृष्ण नहीं आये, पति ने जुए में पत्नी को हारा.. जीतने वालों ने दुष्कर्म किया

14-Dec-2020 08:17 AM

BHAGALPUR : महाभारत काल खंड में जब द्रौपदी को पांडव जुए में हार गए तब दुशासन से बचाने के लिए भगवान कृष्ण  सामने आए थे, लेकिन बिहार की द्रौपदी को बचाने कोई कृष्ण सामने नहीं आया. जिला भागलपुर में शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर शायद भगवान भी खुद शर्मिंदा हो जाएं. भागलपुर की रहने वाली एक दलित महिला को उसका पति जुए में हार गया जिन 5 लोगों ने जुए में दलित महिला को जीत लिया उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया. हद तो तब हो गई जब महिला ने विरोध किया तो उसके पति ने तेजाब से जला डाला.

इस पूरी घटना को लगभग डेढ़ महीने बीत चुके हैं लेकिन अब पति की क्रूरता से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस के सामने सारा राज खोल दिया है. पीड़िता के बयान के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना अक्टूबर के अंतिम हफ्ते की है, जब जुआ खेलने के दौरान पति ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया.

दांव में हार मिली तो 5 लोगों ने जीतने के बाद पत्नी के साथ दुष्कर्म किया पीड़िता का कहना है कि उसके आंखों पर पट्टी बांधी गई थी ताकि दुष्कर्म करने वालों की वह पहचान न कर सके. कुछ दिन बाद 2 नवंबर को जब उसने पति का विरोध किया तो पति ने तेजाब डालकर जला दिया. अस्पताल में भर्ती हुई तो पति ने दबाव डालकर झूठा बयान भी दिलवा दिया. महिला के बयान में जुए में हारने और दुष्कर्म का कोई जिक्र ही नहीं था. महिला ने बताया कि पति ने धमकी दी थी कि यदि उसने उसका सच बताया तो वह उसे घर से निकाल देगा.