ब्रेकिंग न्यूज़

सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Home / news / बिहार की बिटिया को अमेरिकी कंपनी ने दिया 1.23 करोड़ का पैकेज, बेंगलुरू...

बिहार की बिटिया को अमेरिकी कंपनी ने दिया 1.23 करोड़ का पैकेज, बेंगलुरू में रूबरिक कंपनी को NIT छात्रा ने किया ज्वाइन

05-Aug-2024 10:19 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: यह सच ही कहा गया है कि बिटिया बेटों से कम नहीं होती है। आज बिटिया हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है। बिहार की एक बिटिया को अमेरिकी कंपनी ने जॉब का ऑफर किया। भागलपुर की रहने वाली श्रृष्ठि चिरानिया को 1.23 करोड़ का पैकेज मिला। यह पहली बार है जब एनआईटी जमशेदपुर की किसी स्टूडेंट को एक करोड़ से अधिक का पैकेज मिला है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रृष्टि ने तीन महीने पहले ही अमेरिकी रूबरिक कंपनी को ज्वाइन भी कर लिया है। अभी वो बेंगलुरु में काम कर रही है।


जमशेदपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में इस साल बंपर पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ है। एनआईटी की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा श्रृष्टि को 1.23 करोड़ रुपये सालाना पैकेज का ऑफर अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी रूबरिक ने दिया है। बता दें कि यह डाटा सुरक्षा देने वाली कंपनी है जिसका संचालन बेंगलुरु से भी होता है। इतने बड़े पैकेज पाने वाली श्रृष्टि एनआईटी की एकमात्र छात्रा है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रृष्टि ने तीन महीने पहले ही रूबरिक कंपनी को ज्वाइन कर लिया। तब से वह बेंगलुरु में ही है।


जमशेदपुर एनआईटी ने इस साल ज्यादा पैकेज पाने का रिकॉर्ड हासिल किया है। श्रृष्टि के अलावे जमशेदपुर एनआईटी के 6 स्टूडेंट राहुल पांडेय, अर्पित, शुभम, आदर्श कश्यप, अपूर्व सिन्हा और तान्या सिंह को आस्ट्रेलिया की कंपनी एटलशियन ने 82-82 लाख का पैकेज ऑफर दिया है। 


बता दें कि जमशेदपुर एनआईटी में 673 स्टूडेंट ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 631 स्टूडेंट को प्लेसमेंट मिला है। इस साल 93.76 फीसदी छात्र-छात्राओं को काम करने का मौका मिला है। वही बीटेक के 673 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराा था जिसमें 311 छात्रों को 10 लाख से अधिक का ऑफर मिला वही 70 छात्रों को 20 लाख से ज्यादा और 37 छात्रों ने 30 लाख जबकि 11 स्टूडेंट को 50 लाख रुपये से अधिक का ऑफर मिला।