पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
08-Jun-2023 06:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी आज राज्यपाल से मिले। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद जीतनराम मांझी राजभवन से बाहर निकले। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी। कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। सरकारी स्कूलों का हाल भी ठीक नहीं है। सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई लिखाई नहीं हो रही है। इसी बात को राज्यपाल महोदय के समक्ष हमने कहा और पूरी स्थितियों की जानकारी दी और इसमें सुधार की मांग की।
बिहार में महासेतु के टूटने को लेकर भी बातचीत हुई। जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में पुल क्यों टूटा ये जांच का विषय है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पुल टूटने का कारण क्या था। लेकिन बिहार में एस्टिमेट घोटाला आज भी हो रहा है। 1000 का काम पाँच हज़ार में हो रहा है। मांझी ने कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ हैं लेकिन 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के लिए अभी तक बुलावा नहीं आया है।