ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

बिहार: कुख्यात के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, तीन भाइयों की पहले ही हो चुकी है हत्या

03-Sep-2023 01:54 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां जिले के कुख्यात अपराधी के भाई को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गंभीर हालत में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र की है।


घायल युवक की पहचान उमेश महतो के रूप में हुई है, जो जिले के कुख्यात बदमाश का भाई है। उमेश के तीन भाइयों की गैंगवार में पहले ही हत्या हो चुकी है। तीनों कुख्यात बदमाश थे। घायल उमेश महतो भाइयों में सबसे बड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश महतो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि उमेश महतो भारत नेपाल करेंसी बदलने का भी काम करता हैं। वह पैसे बदलकर वापस लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इलाके का कुख्यात मुक्का तथा इंदल महतो इसके भाई थे जिसकी पहले ही गैंगवार में हत्या हो चुकी है। घायल उमेश महतो की हालात फिलहाल गंभीर बनी हुई है।