अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली
26-Mar-2022 11:24 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना पारू थाना क्षेत्र के खुटाही गांव की है। यहां शनिवार की सुबह पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही मां और पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक दंपति की पहचान 60 वर्षीय शारदा देवी और 65 वर्षीय शंभू सहनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे अजय सहनी की किसी बात को लेकर मां शारदा देवी और पिता शंभू सहनी से कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी अजय सहनी ने चाकू से माता-पिता का गला रेत दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी अजय सहनी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।