ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: मक्के के खेत में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका

13-May-2023 07:18 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां खेत से महिला का कंकाल मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कंकाल मिलने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से चप्पल और कंकाल के हाथ में चूड़ी को बरामद किया है। घटना बोचहा थाना क्षेत्र के गरहा-हथौड़ी हाईवे के पास की है।


बताया जा रहा है कि तेज दुर्गंध आने के बाद जल लोगों ने यह पता लगाने की कोशिश की की दुर्गंध कहां से आ रही है, तभी उनकी नजर मक्के के खेत में पड़े महिला के कंकाल पर पड़ी। कंकाल मिलने की बात पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को जब्त कर उसे जांच के लिए भेज दिया है।


फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन है और उसकी हत्या की गई है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गांव में एक माह पहले जो मेला लगा था, मृतक महिला उसी मेला में घूमने के लिए आई होगी और बदमाशों ने मकई के खेत मे ले जाकर उसके साथ गलत काम किया है और भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी होगी।