Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
02-Nov-2023 01:54 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक शख्स को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल शख्स को आनन फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव की है।
घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड संख्या एक निवासी मनोहर प्रसाद सिंह के 43 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार उर्फ अन्नू सिंह के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय रजनीश कुमार बुधवार की रात 10 बजे अपने खेत में पटवन कर घर लौट रहा था, तभी आमगाछी के पास पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार अपने तीन साथियों के साथ सड़क पर खड़ा था और रजनीश को रुकने के लिए कहा और फिर फायरिंग कर दी इस फायरिंग में एक गोली रजनीश कुमार के जांघ में लगी है जिससे वह घायल हो गया है।
घायल रजनीश ने पैक्स अध्यक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बाइक सवार घायल रजनीश कुमार किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा और अपने गांव पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रजनीश ने बताया कि पहले भी उसके साथ मामूली बात को लेकर दो बार मारपीट की गई थी और इस बार गोली मारी गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।