ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / बिहार: किसान की खेत में झुलसकर दर्दनाक मौत, पटवन के दौरान हुआ हादसा

बिहार: किसान की खेत में झुलसकर दर्दनाक मौत, पटवन के दौरान हुआ हादसा

08-Jan-2024 01:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में सोमवार को खेत में पटवन के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा-कासिमपुर बहियार की है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक किसान की पहचान कासिमपुर वार्ड-10 निवासी कुशेश्वर राय के 50 वर्षीय पुत्र परमानंद राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि परमानंद राय सोमवार की सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित बहियार में गेहूं के खेत में पटवन करने गए थे, जहां की बिजली से चलती मोटर पंप से पटवन कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए।


थोड़ी देर बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद अन्य किसानों ने बिजली काट दिया और परमानंद राय को इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उसकी ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।