ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: खेत में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, महिला के बाल समेत अन्य सामान भी मिले

06-Nov-2022 09:33 PM

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां एक नरकंकाल मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के उतरा गांव के घोघरा खंदा की है। बरामद नरकंकाल के पास महिला का कपड़ा, बाल, जूता और चप्पल मिले हैं। नरकंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जब एक किसान अपने खेत में धान के फसल की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर नरकंकाल पर पड़ी। किसान द्वारा इस बात की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी गई। जिसके बाद  लोगों की भारी घटनास्थल पर जमा हो गई। बरामद नरकंकाल किसका है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने नरकंकाल और उसके पास से बरामद चीजों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


पुलिस की मानें तो बरामद नरकंकाल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नरकंकाल किसका है और उसकी मौत कैसे हुई है। इधर, नरकंकाल मिलने की घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जितने मुंह उतनी तरह की बातें कही जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।