ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: खेत में ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा

01-Apr-2023 08:17 PM

By First Bihar

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए चार बदमाशों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले को पहले पंचायत के स्तर पर दबाने की कोशिश की गई लेकिन जब लड़की को न्याय नहीं मिला तो वह थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते 26 मार्च की रात जब पीड़ित किशोरी घर में अकेली थी, तभी एक किशोर समेत 4 लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। रात करीब 10 बजे ब्रजकिशोर कुमार, कृष्णा कुमार, धीरज कुमार और एक किशोर उसके घर आए थे। पीड़िता की मां गांव में किसी के घर शादी समारोह में गीत गाने के लिए गई थी। चारों आरोपी किशोरी को जबरन पास के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।


पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। गांव में बात फैली तो पंचायत बुलाकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई। जब पंचायत से न्याय नहीं मिली तो पीड़िता अपने नाना के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और चारों आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।