ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: खेत में काम करने के दौरान महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी

01-Mar-2024 10:22 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने खेत में काम करने गई एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को खेत में ही छिपाकर फरार हो गए। काफी देर तक जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई और उसकी तलाश में खेत पहुंचे तो उसका शव पाया।


दरअसल, दीपनगर थाना क्षेत्र के सृजन कोल्ड स्टोरेज के पीछे स्थित खेत में शुक्रवार को बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी। शाम में परिजन महिला की तलाश करते खेत पहुंचे तो मसूर के पौधों से ढकी उसकी लाश मिली। मृतका दीपनगर निवासी स्व. राजो महतो की 55 वर्षीया पत्नी सुदमिया देवी हैं।


महिला अपने छोटे पुत्र धर्मेंद्र के साथ रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन संपत्ति विवाद में गोतिया द्वारा हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।