BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
11-Dec-2022 02:44 PM
CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां खेत जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बाप-बेटे की पीट पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीते 25 नवंबर को ही बेटे की धूमधाम से शादी हुई थी और आज शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी लेकिन सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन की है।
मृतक बाप-बेटे की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन गांव निवासी 75 वर्षीय गिरीश देव दुबे और उनके 30 साल के बेटे शोभाकांत दुबे के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीते 25 नवंबर को शोभाकांत दुबे की बड़े ही धूमधाम के साथ शादी हुई थी और रविवार को शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। इसी बीच रविवार की सुबह खेत जोतने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी तभी एक पक्ष द्वारा चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
इस हमले में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है।