ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : खेसारी लाल यादव के गाने को लेकर भारी बवाल, हिंसक झड़प...

बिहार : खेसारी लाल यादव के गाने को लेकर भारी बवाल, हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

25-Mar-2022 07:18 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक भोजपुरी सिंगर का गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव की है।


जानकारी के मुताबिक सुरवल गांव में गुरुवार की देर रात कुछ बच्चे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना बजा रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


इधर झड़प की जानकारी मिलते ही बरौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर विनीत विनायक, सिपाही सुनील कुमार, अतिश कुमार और मनीष कुमार जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी घायलों का बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।


पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला नहीं हुआ था बल्कि ग्रामीणों के साथ बकझक हुई थी। एसडीपीओ ने कहा कि रास्ते को लेकर भी दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष से प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस टीम कैंप कर रही है।