ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार : खेल और खिलाड़ियों को लेकर चिंतित नजर आए तेजस्वी यादव ,...

बिहार : खेल और खिलाड़ियों को लेकर चिंतित नजर आए तेजस्वी यादव , पूर्व इंडियन क्रिकेटर से मिलकर बताई दिल की बात

22-Jul-2023 07:29 AM

By First Bihar

PATNA : क्रिकेट और तेजस्वी यादव इन दोनों शब्दों के नाते काफी गहरे हैं। क्रिकेट तेजस्वी यादव का लगाओ कितना रहा है यह बताने की जरूरत शायद ही महसूस हो। राजनीति में आने से पहले टेस्ट में क्रिकेटर रह चुके हैं और उनके कई फोटो और वीडियो क्रिकेट खेलते सामने आते रहे। ऐसे में अब कल एक जो तस्वीर निकल कर सामने आई उसमें एक बार फिर तेजस्वी बिहार में खेल और युवाओं के प्रतिभाओं को निखारने को लेकर चिंतित नजर आए।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी से मुलाकात करते नजर आए। तहसील यादव ने खुद ट्वीट करिया जानकारी दी है कि बिहार में सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एवं जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने व प्रशिक्षित करने इत्यादि के विषय पर हमारी बातचीत हुई है।


बताया जा रहा है कि, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके घर पर गये थे। इस दौरान उन्होंने धोनी का गैराज भी देखा था। जिसे देखकर दोनों हैरान रह गए थे और एक वीडियो भी शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रसाद और जोशी को धोनी के गैराज में बाइक का विशाल संग्रह देखकर हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो में प्रसाद यह  कहते हुए भी नजर आते हैं कि यह एक बाइक शोरूम भी हो सकता है। 


इधर, रांची के लौटने के दौरान पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी पटना के तख्त श्री हरमंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने गुरु के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया था और लंगर भी खाया था। इसके बाद दोनों बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने  पहुंचे, जहां काफी लंबी बातचीत हुई।  इस दौरान सूबे में इस तरह युवाओं को खेल में बढ़िया ट्रेनिंग उपलब्ध करवाया जाए साथ ही कैसे बड़े मौके बनाए जाए, इन तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई और इस बातचीत में तेजस्वी काफी चिंतित नजर आए।