मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
11-Jul-2023 06:52 PM
By First Bihar
KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां खेल-खेल में एक युवक की जान चली गई। घर के अंदर रखे अवैध पिस्टल से छोटा भाई खेल रहा था, तभी पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली बड़े भाई को जा लगी। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 की है।
मृतक बच्चे की पहचान सासाराम के कबीरगंज निवासी मुन्ना साह के 12 साल के बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही गोली अपने नाना के घर आया था। सभी लोग दूसरे काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गोलू और उसका छोटा भाई बिगन मामा के कमरे में पहुंचे। गोली के मामा के कमरे में तकीया के नीचे लोडेड पिस्टल रखा था। बिगन पिस्टल से खेल रहा था इसी दौरान गोली चल गई जो गोलू के पेट में जा लगी।
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे और गोलू को खून से लथपथ पाया। परिजन गोली को अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गोली ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार हुए परिवार के लोगों को तलाश कर रही है।