ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार: खाना पर बुलाकार शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

15-Nov-2022 02:06 PM

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के धनगढ़हा गांव की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।


मृतक की पहचान धनगढ़हा गांव निवासी चंदीप यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात गांव के ही रहने वाल मुकेश यादव खाना खाने के लिए चंदीप को बुलाकर अपने साथ ले गया था। काफी देर तक जब चंदीप वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद चंदीप की मां देर रात मुकेश यादव के घर पहुंची और चंदीप के बारे में पूछा तो वे गाली गलौज करने लगे। जब चंदीप की मां जबरन आरोपियों के घर में घुसी तो बेटे को गंभीर हालत में पाया।


आनन-फानन में चंदीप यादव को केसरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।