धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
10-Apr-2022 01:09 PM
BAGAHA : बगहा में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 60 साल के बुजुर्ग ने एक किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया और जबरन उसके साथ मुंह काला करता रहा। जब इस बात की जानकारी पीड़ित किशोरी के परिजनों को मिली तो मामला सामने आया। घटना बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़ित किशोरी के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस बात की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को लगी, आनन-फानन में रात को ही पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने किशोरी की आबरू की कीमत दो लाख रुपए लगाई और मामले को रफादफा कर दिया गया। आरोपी ने भरी पंचायत के सामने अपना गुनाह कबूल किया और पीड़ित लड़की की शादी के लिए 31 मार्च तक दो लाख रुपए देने की बात कही। ग्रामीणों के दबाव पर किशोरी के परिजनों ने थाने में सुलहनामा देकर केस वापस ले लिया।
तय समय के मुताबिक आरोपी ने जब दो लाख रुपए पीड़ित परिवार को नहीं दिए तो किसी ने गांव में हुई पंचायती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही बगहा एसपी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। थाने में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। इधर, एसपी ने कार्रवाई करते हुए भैरोगंज थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय मुखलाल साह की पत्नी का कुछ महीने पहले ऑपरेशन हुआ था। इसी बीच आरोपी मुखलाल साह पीड़िता के घर पहुंचा और किशोरी को खाना बनाने के लिए अपने घर ले गया। खाना बनाने के बाद जब किशोरी अपने घर जाने लगी तो आरोपी ने पैरों में तेल लगाने की बात कह उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को डरा धमका कर लगातार रेप करता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसने किशोरी का गर्भपात करा दिया।