ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बिहार: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी DAV स्कूल की बस, हादसे में कई...

बिहार: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी DAV स्कूल की बस, हादसे में कई बच्चे घायल

13-Apr-2023 04:52 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में बस पर सवार करीब 6 बच्चे घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना कांटी नगर परिषद के किशुनगर इलाके की है।


बताया जा रहा है कि डीएवी स्कूल की बस छुट्टी के बाद छात्रों को लेकर उन्हें वापस घर छोड़ने जा रही थी, तभी किशुनपुर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद बस पर सवार स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए कांटी पीएचसी भेज दिया।
 
 

स्थानीय लोगों की माने तो बस ड्राइवर ने गाड़ी से अपना संतुलन खो दिया था। करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चों को हल्कीक चोट लगी है। घटना के बाद बच्चे काफी डर गए थे। पूरे मामले पर एसडीओ पश्चिमी बृजेश कुमार ने बताया कि एक निजी स्कूल की गाड़ी गड्ढे में गिरी थी, जानकारी ली गयी है। कई बच्चों को आंशिक चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन को पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल करने को कहा गया है।