ब्रेकिंग न्यूज़

LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल

बिहार केसरी सम्मान समारोह: प्रदेश के विभूतियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

22-Oct-2023 02:55 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार इंटेलेक्चुअल फोरम व मेडिवर्सल फाउंडेशन के सौजन्य से बीआईए सभागार में बिहार केसरी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश के चिकित्सा जगत, शिक्षा, समाजसेवा एवं अपने उद्यम से अग्रणी स्थान व पहचान बनाने वाले दिग्गज विभूतियों को सम्मानित किया गया। 


बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में  राज्यपाल महामहिम राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के विभूतियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक घुटना प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ डॉ. निशिकांत कुमार, दृष्टिकुंज नेत्रालय की निदेशक डॉ. निम्मी रानी एवं मेडिवर्सल फांउडेशन के नवनीत रंजन ने इस मौके पर कहा कि श्री बाबू का आदर्श अपने जीवन में उतारने और उनके पद चिन्हों पर चलने की जरुरत है।


श्री बाबू ने कभी जातीय संकीर्णता में अपने को नहीं बांधा। आज यहां इस सम्मान समारोह में उनके विचारों को ध्यान में रखा गया है। डॉ. निशिकांत एवं डॉ निम्मी रानी ने कहा कि समाज को एकजुट करने और सबको साथ चलने की जरूरत है। श्री बाबू ने देवघर मंदिर में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए उस समय दलितों को प्रवेश कराया, जब अशिक्षा, छूआछूत चरम पर था।  


बिहार केसरी सम्मान समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के द्वारा गणमान्य व्यक्तियों की सूची में लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा, प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. शांति  राय, पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश, पद्मश्री सुधा वर्गीज , लोकप्रिय शिक्षाविद खान सर, आईएमए के पूर्व प्रेसीडेंट डॉ. अजय कुमार, हेल्थकेयर आंत्रप्रेन्योर डॉ. सत्यजीत सिंह, बीआईए के प्रेसीडेंट केपीएस केसरी, आई एमए के पूर्व प्रेसीडेंट डॉ. सहजानंद सिंह, शिक्षाविद विपिन सिंह, हड्डी रोग के ख्याति प्राप्त डॉ. अर्जुन सिंह, पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉ. विमल कारक, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमूल्य सिंह, रिटायर्ड आई आर एस ओपी अग्रवाल, आर्यभट्ट विवि के वीसी डॉ. एसएन सिन्हा, उद्योगपति एसएन अग्रवाल, स्पोर्टस  इंज्युरी के डॉ. गुरुदेव का नाम शामिल हुए।news imagenews imagenews imagenews image