Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
04-Apr-2022 03:30 PM
DESK : इंसान के मन में अगर बदले की भावना आ जाए तो वह बदले को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यूपी के आजमगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बदले की ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई दंग है। दरअसल, बिहार के रहने वाले एक युवक की बहन को उसका प्रेमी लेकर भाग गया और उससे शादी रचा ली। इस बात से आहत लड़की के भाई ने मन ही मन जीजा से बदला लेने की ठान ली और मौके का इंतजार करने लगा। इसी बीच मौका पाकर वह अपने जीजा की बहन को लेकर फरार हो गया और जीजा की बहन से शादी कर ली। अब जीजा अपनी बहन की वापसी के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है।
दरअसल, पूरा मामला आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बे का है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के लोग किराए पर मकान लेकर लंबे समय से रहते हैं और काम धंधा कर अपना जीवन यापन करते हैं। यहां रहने वाले बिहार के एक लड़के की बहन को मुहल्ले का ही एक युवक लेकर भाग गया और दोनों ने शादी कर ली। शादी करने के बाद लड़के की बहन और जीजा कस्बे में ही किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। इसी दौरान जीजा की बहन अपने भाई से मिलने के लिए पहुंची। अभी एक सप्ताह ही बीते थे कि जीजा की बहन अचानक गायब हो गई।
युवक के जीजा ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने को दी। पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी इसी बीच फरार लड़की ने फोन कर अपनी भाभी यानि लड़के की बहन को जानकारी दी कि उसने बिहार में उसके भाई से शादी कर ली है। युवती के मिलने की सूचना पाकर जीजा ने तो राहत की सांस ली। इस तरह अब दोनों आपस में जीजा और साले के डबल रिश्ते में आ गए हैं। क्षेत्र में इस बदले की घटना की खूब चर्चा हो रही है।