ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / बिहार के यंगस्टर के लिए अच्छी खबर, खुलेगा राज्य का पहला फिल्म एक्टिंग...

बिहार के यंगस्टर के लिए अच्छी खबर, खुलेगा राज्य का पहला फिल्म एक्टिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

24-Feb-2023 11:54 AM

By First Bihar

PATNA: फिल्म के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब बिहार के यौंगस्टर को अब फिल्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. बता दें भारत के बेस्ट एक्टिंग स्कूल पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा युवा और युवतियों को एक्टिंग, डायरेक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, साउंड डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन, प्रोडक्शन डिजाइन, एक्टिंग, डांसिंग के साथ साथ अन्य फिल्म से जुड़े ट्रेनिंग दी जाएगी.


कला-संस्कृति विभाग के अधिकारी के अनुसार आर्यभट्‌ट यूनिवर्सिटी, बिहार फिल्म विकास निगम और पुणे FTTI  के बीच अप्रैल माह में समझौता होने की उम्मीद है. फिल्म से संबंधित कोर्स की ट्रेनिंग देने के लिए पुणे और मुंबई के नामी टीचर्स और कलाकार को बुलाया जाएगा. उनके मनोबल बढ़ाने के लिए बिहार के नामी एक्टर को प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार में बुलाया जाएगा. इसमें प्रकाश झा, शत्रुघ्न सिन्हा, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी, नीतू चंद्रा आदि के साथ अन्य कलाकारों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है.


इसके लिए पहले स्टूडेंट यह तय करेंगे कि वह कौन से कौन से कोर्स करना चाहते हैं. उसी के मुताबिक एडमिशन किया जाएगा. इतना ही नहीं कई तरह फिल्म मेकिंग कोर्स कराया जाएगा. जहां एक काेर्स में करीब 40 सीट हो सकती है. लेकिन यह तय नही है सीट घट-बढ़ सकता है. यहां ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को बिहार में बनने वाली फिल्मों में काम करने के लिए पहले मौका मिलेगा. बिहार अपनी फिल्म पॉलिसी लांच करने वाला है.