ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

वैशाली में एक शख्स की गई जान, दो युवक पटना रेफर, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

08-Aug-2021 01:01 PM

By Munna Khan

VAISHALI : इस वक़्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है. संदिग्ध हालत में एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जतई जा रही है. मृतक के घर से पुलिस ने शराब की खाली बोतलें बरामद की गई. डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.


मामला वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल का है. यहां महुआ गांव में जवाहर चौक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतक की पहचान मुन्ना साह के रूप में हुई है. इस घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से बीमार बताया जा रहा है. दोनों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. आशंका जतई जा रही है कि जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हुई है. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं. 


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वैशाली पुलिस ने मृतक के घर से शराब की खाली बोतलों को बरामद किया है. घटना का पता चलते हैं मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. उधर दूसरी ओर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. जबकि मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है.


news image


इस घटना के बाबत मृतक मुन्ना साह के परिजन अनिता देवी का कहना है कि युवक ने शराब पी थी. इसी कारण उसकी मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि मुन्ना साह के साथ नवल किशोर चौबे और रामानन्द चैधरी भी शराब पी रहा था. इन दोनों की भी हालत ख़राब है. दोनों को पटना रेफर किया गया है. 


news image


इस घटना की छानबीन करने पहुंची महुआ डीएसपी पूनम के सभी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और इसमें जो लोग भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.  हालांकि उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई. फिलहाल जिसकी मौत हुई है और जो लोग बीमार हैं उन तमाम लोगों की जांच की जा रही है.