BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
09-Oct-2021 12:48 PM
VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली से सामने आ रही है जहां चुनावी रंजिश में दो सरपंच प्रत्याशियों के परिजनों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों गुटों के बीच खूब मारपीट और फायरिंग हुई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
मामला वैशाली के महुआ अनुमंडल अंतर्गत जंदाहा प्रखंड का है. मिली जानकारी के अनुसार, अदलपुर पंचायत में पंचायत चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो सरपंच पद के प्रत्याशियों के परिजनों के बीच हिंसक झड़प हुई.
इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इस घटना में फायरिंग की बात भी बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दोनों गुट के लोग एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं. दोनों ओर से वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट किए जाने की बात कही गई है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
बताया जाता है कि अदलपुर पंचायत के लिए मालती देवी और सुशीला देवी के पंचायत पद के लिए कड़ी टक्कर है और इसी बात को लेकर दोनों प्रत्याशियों के परिजनों में तनातनी चल रही थी जो हिंसक झड़प में बदल गई.