Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद
03-Oct-2021 09:12 AM
VAISHALI : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है. चुनाव में हार-जीत को लेकर अक्सर हत्या, फायरिंग और मारपीट जैसी खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन हाजीपुर से चुनावी रंजिश में एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस अटैक में एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना हाजीपुर के सदर अनुमंडल अंतर्गत सदर थाना के अररा पंचायत का है. घटना के बारे में पीड़ित पक्ष का कहना है कि पंचायत चुनाव में चाचा अजय भगत और भतीजा अजीत भगत एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए थे. लेकिन दोनों की लड़ाई में कोई तीसरा बाजी मार गया. इसी का खुन्नस निकालने के लिए भतीजे ने अपने चाचा और उनके पूरे परिवार पर चीनी की चासनी में एसिड डालकर फेंकवा दिया.
हालांकि दूसरे पक्ष से लोगों का कहना है कि विरोधी पक्ष से बहन के द्वारा वीडियो से मोबाइल बनाया जा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और उसके बाद देखते ही देखते एसिड अटैक किया गया जिससे अफरातफरी मच गई. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.