ब्रेकिंग न्यूज़

Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है

बिहार के तांत्रिक ने अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार से करोड़ों ठगे ! जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के तांत्रिक ने अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार से करोड़ों ठगे ! जानिए क्या है पूरा मामला

05-May-2023 01:29 PM

By First Bihar

PATNA : फिल्म सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के एक रिश्तेदार से ठगी का मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक ठगी में मामले में जांच करते गए बिहार पहुंच गयी है। क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सझुआर गांव जाकर जांच पड़ताल की गयी। 


दरअसल, अमिताभ बच्चन के एक रिश्तेदार के साथ पिछले साल दिसंबर महीने में ठगी का मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया था। इस ठगी के मामले में अबतक तीन आरोपित गिरफ्तार किए गये थे जिनमें एक अवनीश चंद्र झा भी था। इसे तांत्रिक और गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि, गिरफ्तार आरोपित तांत्रिक यानी अवनीश झा जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का काम करता है। कई लोगों से फ्रॉड करने की बात सामने आयी थी। 


मिली जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन के पीड़ित रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं और बड़े ग्रुप में उच्च पद पर आसीन रह चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि फरवरी 2020 में उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई थी। करोड़ों रूपए की ठगी का मामला सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद ये खुलासा हुआ था कि ये गैंग बनाकर अमीर घराने के चुनिंदा लोगों को टारगेट बनाते हैं। कई राज्यों में इनके ऊपर केस दर्ज थे। अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार से इसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में होने की बात बताई गयी थी।