ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

बिहार : पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने की लूटपाट, रुपये नहीं दिए तो बाइक लेकर हुए फरार

01-Sep-2021 11:44 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में अपराधियों ने अब आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की नई तरकीब खोज निकाली है. दरअसल, पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे दो बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. मामले का पता जब पीड़ित को चला तो उसके होश उड़ गए. 


घटना जिला मुख्यालय के दक्षिणी हटखोला रोड स्थित बालाजी होटल के पास हुई. पीड़ित सुपौल नगर परिषद के मरीचा निवासी प्यारेलाल साह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर सवार हो जा रहा था. तभी बालाजी होटल के पास एक अन्य मोटरसाइकिल पर खाकी वर्दी पहने दो व्यक्तियों ने रुकने का इशारा किया. 


पुलिस वाला समझकर प्यारे लाल ने मोटर साइकिल रोक दी. इसके बाद खाकी वर्दी पहने दोनों व्यक्तियों ने उससे मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात की मांग की जिसपर उसने कागज साथ में नहीं होने की बात बताई. कागज नहीं होने की स्थिति में दोनों ने प्यारे लाल से एक हजार रूपये देने की बात कही जिसपर प्यारे लाल ने कहा कि इतने रुपये उसके पास नहीं हैं. 


दोनों वर्दी पहने व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल ले ली और थाने पर आने के लिए कहा. फिर दोनों उसकी मोटरसाइकिल लेकर चले गए. जब प्यारे लाल थाना पर गया तो वहां पता चला कि कोई मोटरसाइकिल थाना नहीं लाई गई है. ना ही कहीं वाहन जांच अभियान चल रहा है. तब उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी. 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटना वाली जगह के आसपास की सीसीटीवी खंगालने में जुट गई. फिलहाल पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मालूम हो कि जहां घटना घटी है उससे कुछ दूरी पर स्टेशन चौक पर पुलिस पोस्ट है जहां हमेशा पुलिस बल तैनात रहती है.