Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
03-Aug-2021 01:39 PM
DESK: बिहार के एक स्टूडेंट की चीन में हत्या कर दी गयी है। इस बात की जानकारी भारतीय दूतावास ने परिजनों को दी। भारतीय दूतावास ने बताया कि चीन में गया निवासी अमन की हत्या की गयी है। अमन की हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या करने वाला शख्स गैर चीनी व्यक्ति है। भारतीय दूतावास ने यह भी जानकारी दी कि कागजी कार्रवाई के बाद शव को भारत भेजा जाएगा। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। अमन घर का इकलौता चिराग था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के पूरे गांव में मातम का माहौल है।
गया पुलिस लाइन के अंबेडकर नगर निवासी उदय पासवान के इकलौते बेटे अमन चीन की तियान जीन फॉरेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस स्टडी की पढ़ाई कर रहा था। वह सेकेंड ईयर का छात्र था और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई करता था। कोर्स के पूरा होने में अभी तीन साल और बचे हुए थे।
अमन के घरवालों को बीते शुक्रवार की रात यूनिवर्सिटी के एक शिक्षक का फोन आया था। अमन की मौत की सूचना उन्होंने परिजनों को फोन पर दी थी। लेकिन अमन की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर भी उन्होंने घटना का कारण नहीं बताया। लेकिन जब परिजनों ने भारतीय दूतावास को ई-मेल किया तब पता चला कि अमन की बीमारी से मौत नहीं बल्कि उसकी हत्या की गयी है। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अमन नागसेन के परिजनों को बीते शुक्रवार को अमन की मौत की जानकारी मिली। जिसके बाद चीन स्थित भारतीय दूतावास को मृतक के चाचा ने मेल किया। ई-मेल का जबाव सोमवार की रात को मिला। जिसमें भारतीय दूतावास की तरफ से यह बताया गया कि अमन की हत्या की गयी है।
भारतीय दूतावास ने यह भी जानकारी दी की उसकी हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो गैर-चीनी व्यक्ति है। भारतीय दूतावास ने बताया कि इस मामले में कागजी कार्रवाई किए जाने बाद शव को भारत भेजा जाएगा। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।