ब्रेकिंग न्यूज़

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

Home / news / सीवान में दिल दहला देने वाली वारदात, एक शख्स ने सास-ससुर और पत्नी...

सीवान में दिल दहला देने वाली वारदात, एक शख्स ने सास-ससुर और पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला

16-Aug-2021 09:59 AM

By Chandan Kumar

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है. यहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास-ससुर को किसी धारदार हथियार से काट डाला है. दिल दहला देने वाली इस वीभत्‍स घटना ने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र की है. यहां भीखाबांध कोहार टोला तकिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. पत्नी के साथ-साथ उसने अपने सास-ससुर को भी मार डाला है. इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया है. मरने वालों की पहचान भीखाबांध के रहने वाले अली हुसैन साईं के रूप में की गई है. अली हुसैन साईं की पत्नी और बेटी की भी हत्या हुई है.


इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनास्‍थल का नजारा देख पुलिसवाले भी हैरान हैं. घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसकी जांच चल रही है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.