बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात
07-Nov-2021 08:38 AM
SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ड्यूटी पर तैनात ASI की अचानक से मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ASI को हार्ट अटैक आया था. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना सीवान जिले की है. मिली जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से जिले के एक एएसआई की मौत हो गयी. एएसआई नवादा जिले के बरबीघा निवासी श्यामदेव प्रसाद थे. श्यामदेव प्रसाद पिछले एक साल से नगर थाने में पदस्थापित थे. रोज की तरह उनकी ड्यूटी लगी थी. स्टेशन रोड में पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी, जिसकी सूचना उन्होंने अपने सहकर्मियों को दी.
बाद में उन्हें पास के ही एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर तबीयत बिगड़ते देख बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. लेकिन, कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गयी.
इधर एएसआई की मौत की खबर पूरे पुलिस महकमे में फैल गयी. जानकारी मिलते ही एसपी अभिनव कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एएसआई की मौत से जिला पुलिस महकमे में शोक की लहर है.