ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार : पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत, परिजन बोले.. पीट-पीटकर हत्या की गई

09-Nov-2021 09:55 AM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया था. परिजनों का आरोप है कि हाजत में पुलिस वालों ने व्यक्ति की इतनी पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई. 


मामला सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी का है. यहां कृष्णा नगर से स्थानीय विश्वनाथ चौधरी नामक शख्स को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया था. लेकिन कुछ ही घंटों के बाद पुलिस हाजत में अधेड़ की मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया. 


पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने इस मामले में मृतक के परिजनों को भरोसा दिया है कि पूरी निष्पक्षता से मामले की जांच होगी. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड गठित कर कराया जा रहा है. तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर चौधरी की पिटाई से मौत की बात की पुष्टि होती है तो दोषी पुलिसकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


एसपी के आश्वासन के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. परिजनों ने मौत के लिए ओपी प्रभारी मोहसीर अली को जिम्मेवार ठहराते हुए थाने से लेकर सदर अस्पताल तक हंगामा किया. मृतक के बेटे और उसकी पत्नी का कहना है कि थाने में किसी को मिलने नहीं दिया गया. अचानक, चौधरी की मौत की खबर आई. हंगामा कर रहे परिजन कह रहे थे कि पुलिस हिरासत में विश्वनाथ चौधरी की बेरहमी से पिटाई की गई जिससे उसकी हालात नाजुक हो गई. स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने आनन फानन जख्मी विश्वनाथ को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया, जहां चौधरी की मौत हो गई. 


सदर अस्पताल में परिजनों का बवाल इतना बढ़ गया कि एसपी को दलबल के साथ खुद आना पड़ गया. इस दौरान उनको भी आक्रोश का सामना करना पड़ा. उनके सामने मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे. फिलहाल इस घटना के बाद से मौके पर तनाव की स्थिति है. पुलिस की टीम कैंप कर रही है.