ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

सीतामढ़ी में 7 साल की लड़की के साथ बलात्कार, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

16-Mar-2021 09:41 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से समाज को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. 7 साल की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार किया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रहे है.


घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड की है, जहां कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दरिंदगी की है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. आरोपी युवक की पहचान रमनगरा के रहने वाले अकलू दास के बेटे मुन्नी लाल दास के रूप में की गई है. वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद पुलिस ने आरोपी दरिंदे मुन्नी लाल दास को गिरफ्तार कर लिया है.


सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मुन्नी लाल दास को गिरफ्तार कर लिया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ित लड़की का  मेडिकल कराया गया है. पुलिस कप्तान ने कहा कि दरिंदगी की घटना को अंजाम देने वाले शख्स के विरुद्ध ट्रायल चलवाकर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी. 


वहीं दूसरी ओर कन्हौली के थानाध्यक्ष रामइकबाल प्रसाद ने बताया कि बलात्कार मामले में पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवेदन के मुताबिक 7 साल की बच्ची के साथ बहला फुसलाकर बलात्कार करने की बात कही गई है.