Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
21-Mar-2021 01:48 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले की है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. खून से लथपथ डेड बॉडी सड़क के किनारे मिली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र की है, जहां बसहिया पुल के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर डेड बॉडी को फेंका है. किसी धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने शव को बरामद किया है. मृतक व्यक्ति की पहचान राकेश महतो पिता भगोली महतो खाप गांव के रहने वाले के रूप में की गई है.
राकेश के सिर पर चोट के कई गंभीर निशान है और पूरी लाश खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि शव की सूचना मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए हैं. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि मृतक के शिव तथा चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा की हत्या क्यों हुई है और किन कारणों से हुई है.