ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

सुबह-सवेरे शेखपुरा में मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी दनादन 4 गोली

14-Jul-2021 10:08 AM

By Rohit

SHEIKHOURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने सुबह-सवेरे मर्डर की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक अधेड़ को भून दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र की है. यहां सहरा और बटौढा गांव के बीच अपराधियों ने बुधवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बटौढा गांव निवासी सिद्धेश्वर महतो उर्फ सिद्धू महतो के रूप में हुई है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. 


वारदात की सूचना मिलते ही कोरमा थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ चार-पांच गोली मारने की बात बताई जा रही है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर घटना की छानबीन की जा रही है. मृतक की डेड बॉडी को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा रही है. मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.