RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
11-Mar-2021 07:33 PM
By Niraj Kumar
SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में एक गूंगी लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. नौवीं क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के के ऊपर रेप का आरोप लगा है. इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी की है, जहां एक मूक बधिर लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पीड़िता की ओर से महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम नीतीश कुमार है, जो नौवीं क्लास में पढ़ाई करता है.

सहरसा के हेड क्वार्टर डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के मुताबिक वह खेत में घास काटने गई थी. इस दौरान नीतीश कुमार नाम के एक लड़के ने उसे पकड़ लिया और फिर उसके साथ कुकर्म किया. महिला थाना प्रभारी प्रेमलता और बैजनाथपुर ओपी के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.