पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी
25-Aug-2024 08:05 PM
By First Bihar
DESK: बिहार के रहने वाला विजय कमाने के लिए पत्नी को छोड़कर आंध्र प्रदेश चला गया। जहां तोर्रागुडीपाडु गांव में वो डेयरी का काम करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार की रहने वाली सीता नाम की लड़की से हो गयी। दोनों ने अपना परिचय एक दूसरे को दिया। जब पता चला की दोनों बिहार के ही रहने वाले हैं। तब दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी।
कुछ दिन बाद दोनों ने लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला लिया। सीता को विजय ने बता दिया था कि उसकी शादी हो चुकी है और उसकी पत्नी बिहार में गांव पर रहती है। वो यहां कमाने के लिए आया है। सीता भी जानती थी की विजय शादीशुदा है लेकिन इसके बावजूद वो उसके साथ पिछले 4 महीने से रहती थी। अब उसकी नजर विजय के पैसे पर टिकी थी।
जिसे विजय अपने गांव पत्नी के पास भेजा करता था। एक दिन जब विजय ने अपनी पत्नी को पैसा भेजा तो उसकी प्रेमिका सीता आगबबूला हो गयी। उसने आव देखा ना ताव घर में रखे चाकू से विजय के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। घटना आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। गुप्तांग काटे जाने से विजय बुरी तरह लहुलुहान हो गया।
उधर घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमिका फरार हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित विजय ने पुलिस को बताया कि वो बिहार का रहने वाला है और जिस लड़की के साथ वो रिलेशनशिप में रह रहा था वो भी खुद को बिहार की रहने वाली बताई थी।
बिहार में नौकरी और कोई जॉब नहीं मिला तो वह आंध्रप्रदेश में काम करने के लिए चला आया जहां बड़ी मेहनत से वो डेयरी चला रहा था और कमाई के पैसे अपने गांव पत्नी के पास भेजा करता था। पिछले चार महीने से वो सीता के साथ रिलेशन में रह रहा था लेकिन जब भी वो अपनी पत्नी को पैसे भेजता सीता इसका विरोध किया करती थी और नाराज हो जाती थी।
खाना खाने के बाद जब वो बेड पर सोने गया तब सीता ने उस पर हमला कर दिया। पहले हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया फिर किचेन से चाकू लाकर उसके गुप्तांग को काट दिया। फिलहाल पुलिस सीता नामक लड़की का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।