ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / बिहार में शिक्षकों को बड़ी राहत: स्कूलों में छठ महापर्व की रहेगी छुट्टी,...

बिहार में शिक्षकों को बड़ी राहत: स्कूलों में छठ महापर्व की रहेगी छुट्टी, फजीहत के बाद केके पाठक ने वापस लिया आदेश

16-Nov-2023 07:54 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: छठ महापर्व के दौरान बिहार के शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। फजीहत के बाद शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी स्कूलों में छठ की छुट्टी रहेगी। इससे पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से आदेश जारी किया गया था कि छठ के दिन भी शिक्षकों और प्रधानाचार्य को स्कूलों में आना होगा, जबकि बच्चों के लिए छुट्टी होगी। शिक्षा विभाग ने अपने उस फैसले को वापस ले लिया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की तरफ से सभी डीईओ को छठ की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया था। केके पाठक की ओर से जारी आदेश के अनुसार छठ के दौरान शिक्षकों और प्रधानाचार्य को स्कूलों में आने को कहा गया था, जबकि बच्चों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी।13 से 21 नवंबर के बीच सभी नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूलों में योगदान करने को कहा गया था। ऐसे में सभी स्कूलों को खुला रखने का निर्देश दिया गया था। 


छठ पर्व की छुट्टी रद्द होने के बाद शिक्षक संघों ने इसका विरोध किया और छठ में शिक्षकों की छुट्टी रद्द होने पर सियासत भी शुरू हो गई थी। फजीहत होता देख शिक्षा विभाग बैकफुट पर आया और छठ की छुट्टी को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीईओ को आदेश जारी किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के मुताबिक, अब छठ के मौके पर 19 और 20 नवंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दिन नवनियुक्त शिक्षकों का योजदान नहीं कराया जाएगा हालांकि विभाग ने 21 नवंबर को हर हाल में योगदान करने का निर्देश नवनियुक्त शिक्षकों को दिया है।


बता दें कि शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का दायित्व संभालने के बाद से ही केके पाठक लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। उनके फैसलों को लेकर जहां शिक्षक संघों में रोष दिखता है वहीं उनके फैसलों को लेकर सियासत भी खूब होती है। इससे पहले हिंदुओं के त्योहारों की छुट्टियां रद्द होने को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो चुकी है। शिक्षा विभाग द्वारा रक्षाबंधन, दुर्गा पूजा छुट्टियां रद्द की गई थीं। नवनियुक्त शिक्षकों के योजदान को लेकर छठ की छुट्टियों को भी केके पाठक ने रद्द कर दिया था लेकिन इससे पहले की यह सियासी रूप लेता शिक्षा विभाग ने अपने आदेश को वापस ले लिया और स्कूलों में छठ की छुट्टी घोषित कर दी गई।