Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम
27-Nov-2021 10:50 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है. यहां निगरानी विभाग ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नगर आयुक्त के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के जिला भूअर्जन पदाधिकारी सह नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के घर आज तड़के सुबह विजिलेंस का छापा पड़ा. छापेमारी करने पहुंची विजलेंस की टीम ने नगर आयुक्त को साथ लेकर जांच शुरू कर दी है. करीब 2 घंटों से घर के अंदर विजिलेंस की टीम कार्रवाई में जुटी है. मौके पर डीएसपी विनोद रावत, नगर थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह भी पहुंचे हैं.
आवास के बाहर पुलिस गार्ड को खड़ा कर दिया गया है. विजिलेंस की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है.
अबतक मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार के पटना में दो स्थानों पर छापेमारी चल रही है. छापेमारी आनंदपुरी में चल रही है. वहां से 15 लाख और लाखों के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं. अभी निगरानी की टीम मिले हुए नोटों को गिन रही हैं.