ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार: 8 लाख की कार से बकरी चुराने पहुंचे बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेहोशी की हालत में मिली बकरी

बिहार: 8 लाख की कार से बकरी चुराने पहुंचे बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेहोशी की हालत में मिली बकरी

17-Sep-2021 05:42 PM

SASARAM : बिहार के सासाराम से चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है. पुलिस ने एक बकरी चोर गिरोह का खुलासा किया है. आठ लाख की लग्जरी कार से बकरी चुराने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से बेहोशी की हालत में एक बकरी भी बरामद की गई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला सासाराम जिले के कोचस का है. यहां स्थानीय चौक से पुलिस ने स्वीफ्ट कार पर सवार चार युवकों को बकरी चोरी करते हुए गिरफ्तार किया. कार के डिक्की से बेहोशी की हालत में एक बकरी भी बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरफराज कुरैशी, मो अब्दुल कुरैशी, जावेद अली और उमेश कुमार के रूप में किया गया है. ये सभी कैमूर जिला के रामगढ़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 


थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि बकरी चोर गिरोह बड़े ही शातिराना अंदाज में बकरी के मुंह पर नशा का दवा छिड़क कर बेहोश होने के बाद उसे डिक्की में डाल देते थे. तीन दिन पहलेकोचस से तीन बकरी की चोरी हुई थी. लोगों को शक था कि कार से चलने वाले कुछ गिरोह बकरी चोरी का धंधा करते हैं.


इसी आधार पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ था. पुलिस वाहन की पहचान कर गिरोह को पकड़ने की टोह में लग गई थी, जहां चौक से गुजर रहे स्वीफ्ट कार को पहचान कर पुलिस द्वारा उसे कब्जे में ले लिया गया. डिक्की की तलाशी के बाद उसमें एक चोरी की बकरी भी बरामद की गई.