Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
27-Oct-2023 04:39 PM
By FIRST BIHAR
MUNGER: बिहार में शिक्षा विभाग हर रोज नया विवाद खड़ा कर रहा है. अब स्कूली बच्चों से परीक्षा में ऐसे सवाल पूछे गये हैं, जिस पर विवाद उठ खड़ा हुआ है. सरकारी स्कूलों में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम यानि मुसलमानों से संबंधित पूरे 10 सवाल पूछे गये.
मुंगेर में स्कूली बच्चों से पूछे गये सवाल
दरअसल शिक्षा विभाग में केके पाठक के एक्शन में आने के बाद कई तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं. शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की हर महीने परीक्षा लेने का आदेश जारी कर रखा है. इसके तहत ही मुंगेर में अक्टूबर माह की नौवीं कक्षा परीक्षा ली जा रही है. गुरुवार को बच्चों ने संस्कृत की परीक्षा दी.
नौंवी क्लास की संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से संबंधित पूरे 10 सवाल पूछे गये. देखिये संस्कृत की परीक्षा में कौन कौन से सवाल पूछे गये.
1. 'इफ्तार' क्या होता है?
2. रोजा किस समय खोला जाता है ? क्या देखकर खोला जाता है ?
3. फितरा किसे कहते हैं ?
4. ईद में क्या क्या पकवान बनता है ?
5. ईद कैसा पर्व है ?
6. जकात किसे कहा जाता है?
7. मुसलमानों का सर्वोत्तम पर्व कौन है?
8. ईद में कौन सा पकवान प्रसिद्ध है?
9. ईद में क्या-क्या होता है?
10. ईद पर्व क्या संदेश देता है?
संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम पर सवाल पूछे जाने पर सवाल उठे रहे हैं. मुंगेर से बीजेपी के विधायक प्रणव कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार छात्रों के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रही है. हिन्दू धर्म और संस्कृति को बिगड़ने की कोशिश की जा रही है. विधायक ने कहा है कि वे इस मामले को विधानसभा में उठायेंगे. उधर, शिक्षा विभाग ने कहा है कि सारे सवाल सिलेबस के मुताबिक ही पूछे गये हैं. संस्कृत के सिलेबस में ईद महोत्सव पाठ शामिल है. उससे ही सवाल पूछे गये हैं.

