Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
15-Oct-2023 12:05 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सरकारी स्कूल में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में भेद खुलने के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया। स्कूल में संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दरअसल, नाथनगर स्टेशन रोड पर स्थित सुखराम इंटर कॉलेज में रविवार की सुबह महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के गले में दुपट्टा बांधा हुआ है और सिर में छड़ घोंपने के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों महिला को कहीं से उठाकर स्कूल में ले आए और वहां जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान FSL की टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। एफएसएल की टीम द्वारा सभी सैंपल कलेक्ट करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त की कोशिश में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला रही है।